रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक 10 जनवरी को होगी. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने जानकारी दी है. बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी. मंत्रिपरिषद की बैठक अपराह्न चार बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.
मुख्यमंत्री से मिले जनप्रतिनिधि और अधिकारी, दी नववर्ष की बधाई
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजय श्रीवास्तव, प्रधान सचिव कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग वंदना दादेल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन, पुलिस महानिदेशक (डीजी) रेल अनिल पालटा, पुलिस महानिदेशक (डीजी) एसीबी अजय कुमार सिंह ने मुलाकात की. सभी ने मुख्यमंत्री को बुके भेंटकर नए वर्ष की बधाई दीं. मुख्यमंत्री ने भी सभी को नववर्ष की मंगल कामनाएं दीं.
मुख्यमंत्री को जेपीएससी अध्यक्ष ने नववर्ष की दी बधाई
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की अध्यक्ष डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा, सदस्य डॉ जमाल अहमद, डॉ अजीता भट्टाचार्य एवं डॉ अनिमा हांसदा ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नए साल की मंगलकामनाएं दीं.
मुख्यमंत्री से सचिवालय सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में झारखंड सचिवालय सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर नववर्ष की हार्दिक बधाई दी. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी सदस्यों को भी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं.
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया- संघ के सदस्य राज्य के विकास में योगदान देंगे
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि झारखंड सचिवालय सेवा संघ के सदस्य नयी उर्जा, नयी उमंग के साथ राज्य सरकार से बेहतर समन्वय स्थापित कर राज्य के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे. इस मौके पर झारखंड सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद, महासचिव सिद्धार्थ शंकर बेसरा, सदस्य विनय कुमार बरनवाल आदि उपस्थित थे.