Ranchi Jaypal 1

जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम, हॉकी मैत्री मैच खेला गया

खेल राँची

रांची : मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 120 वीं जयंती के अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया. इस कार्यक्रम में झारखंड खेल प्राधिकरण के राज्य खेल समन्वयक हॉकी के पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, खेल परामर्शी झारखंड खेल प्राधिकरण देवेंद्र कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी रामगढ़ श्रीमती रूपा रानी तिर्की, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, स्टेडियम मैनेजर शंकर पाल, मुकेश कुमार, कुश कुमार साहू के अलावा बड़ी संख्या में हॉकी के खिलाड़ी उपस्थित थे.

सभी हॉकी खिलाडि़यों को एक- एक बॉल दिया गया

इस दौरान वहां उपस्थित सभी हॉकी खिलाडि़यों को एक -एक बॉल देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम के बाद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू में आवासीय  प्रशिक्षण केंद्र बरियातू एवं एकलव्य केंद्र के बीच मैत्री मैच खेला गया. जिसमें आवासीय प्रशिक्षण केंद्र बरियातू की टीम 2-1 से विजय हुई. इस मैत्री मैच के अतिथि  पूर्व हॉकी ओलंपियन मनोहर टोपनो हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह जिला खेल पदाधिकारी रामगढ़ श्रीमती रूपा रानी तिर्की एवं अन्य लोग उपस्थित थे. दोनों टीमों को ट्रॉफी एवं किट देकर सम्मानित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *