Marang Gomke

जयंती पर याद किये गये जयपाल सिंह मुंडा, उनके व्यक्तित्व और विचार प्रेरणा देते रहेंगे

राँची

रांची : भारत के आधुनिक इतिहास के सबसे चमकदार व्यक्तियों में से एक एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता तथा हॉकी की टर्फ पर भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले कप्तान जयपाल सिंह मुंडा का व्यक्तित्व और विचार हमेशा हमें आगे बढ़ने और एक समृद्ध झारखंड के निर्माण के लिए प्रेरणा देते रहेंगे.

’ऑक्सफोर्ड ब्लू” का खिताब पानेवाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

‘’ऑक्सफोर्ड ब्लू” का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा आदिवासी अधिकार एवं उत्थान के मुखर प्रवक्ता थे. वे आदिवासियों की आवाज़ थे. संविधान सभा में आदिवासी जनविषयों एवं सवालों पर सबसे प्रखर होकर बोलने वाले राजनीतिज्ञ थे.

संविधान सभा में आदिवासियों के हक- अधिकार को जोरदार ढंग से रखा

उन्होंने संविधान सभा में देश के सभी आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करते हुए उनके हक-अधिकार के लिए संविधान में व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उक्त बातें जयपाल सिंह मुंडा बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक हरीश कुमार ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही.

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर रामगढ़ जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, वार्ड 18 की पार्षद आशा देवी, डॉ. राजेश गुप्ता, रामधन वर्मा, गोविंद झा, हरीश कुमार, दीपक वर्मा, तपन कुमार, रामप्रसाद शिवसागर,  दीपक कुमार नीरज कुमार तथा कबड्डी खेल के प्रशिक्षु खिलाड़ी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *