Rashtrapati

पुष्पा भुवालका ने राष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट

राष्ट्रीय

नई दिल्ली : झारखंड राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सह अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा भुवालका एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य आदित्य भुवालका ने राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी.

राष्ट्रपति को खादी का शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट की

पुष्पा भुवालका ने सम्मान स्वरूप राष्ट्रपति को खादी का शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट की. तथा काफी देर तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ रही, एवं यादगार पलों को याद करते हुए कहा कि झारखंड में 6 वर्षों तक साथ में कार्य करने का अवसर मिला जो मेरे लिए एक यादगार एवं गौरवमय क्षण था.

प्रसार गतिविधियों की दी जानकारी

उन्होंने झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे प्रसार गतिविधियों सामाजिक दायित्व एवं क्रियाकलापों से अवगत कराया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी खुशी जाहिर की. उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *