रांची

महिला आरक्षण : BJP ने JMM व कांग्रेस को घेरा, 25 अप्रैल को होगा आक्रोश मार्च

भारतीय जनता पार्टी

Ranchi :महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पारित नहीं होने के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा विरोध किया है। पार्टी ने 25 अप्रैल को झारखंड में विधानसभा मार्च निकालने का ऐलान किया है। भाजपा की ओर से बताया गया कि यह विधानसभा मार्च मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर मेन रोड तक निकाला जाएगा। इसमें रांची सहित रामगढ़, खूंटी और लोहरदगा जैसे जिलों से हजारों महिलाएं शामिल होंगी।

कांग्रेस और INDI गठबंधन पर आरोप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी का इतिहास महिला विरोधी रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस और INDI गठबंधन ने महिला शक्ति के साथ अन्याय किया है।

भाजपा का कांग्रेस पर हमला
साहू ने कहा कि कांग्रेस केवल गांधी परिवार की महिलाओं को ही आगे बढ़ाना चाहती है, जबकि आम महिलाओं को राजनीति में मौका नहीं देती। इसी सोच के कारण संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध किया गया।

बैठक में कई बड़े नेता रहे मौजूद
इस मुद्दे को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष के अलावा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, गीता कोड़ा, भानु प्रताप शाही, रांची विधायक सीपी सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *