Home

तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का किया ऐलान

Chennai : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अभिनेता से नेता बने विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 9 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह तमिलनाडु की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक दिलचस्प पल भी देखने को मिला। विजय शपथ लेने के बाद कुछ बोलने लगे, तभी राज्यपाल ने उन्हें प्रक्रिया का हवाला देते हुए रोक दिया। यह पल वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। राजनीतिक समारोह में यह नजारा काफी अलग रहा।

मुख्यमंत्री बनते ही पहला बड़ा फैसला

कुर्सी संभालते ही विजय ने जनता को बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया। सरकार की ओर से 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का फैसला सामने आया। इसे विजय सरकार का पहला बड़ा जनहित कदम माना जा रहा है। चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में इसे शुरुआती संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

कैसे बनी सरकार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी, लेकिन अपने दम पर बहुमत से थोड़ा दूर रह गई। इसके बाद सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार बनाने का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। चेन्नई से लेकर तमिलनाडु के कई हिस्सों तक विजय के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह दिखा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं, ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। फिल्मी स्टारडम के बाद अब विजय की राजनीतिक पारी पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *