5 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, झारखंड के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
रांची: 5 अगस्त को आदिवासी समाज के मसीहा और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में झारखंड के स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं हुआ है, लेकिन कई शैक्षणिक संस्थानों ने स्वतः यह निर्णय लिया है।
सरकारी स्कूल और कॉलेज पहले ही बंद रहने की पुष्टि कर चुके हैं, वहीं कुछ निजी स्कूलों ने भी अपने छात्रों के अभिभावकों को इस आशय की सूचना दे दी है।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, यह निर्णय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के योगदान और उनके संघर्षशील जीवन को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है। इस अवकाश को उनके प्रति श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है।
