चैम्बर भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
रांची : झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री, दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आज फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा चैम्बर भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को भावपूर्ण शब्दों में स्मरण किया।
इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी एवं महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि दिशोम गुरु के निधन से प्रदेश का संपूर्ण व्यापारी एवं उद्यमी समाज शोकाकुल है। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। हम उनकी स्मृतियों और योगदान को सदैव नमन करते हैं।
मौके पर चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष राहुल साबू, ज्योति कुमारी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, आस्था किरण, अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, उप समिति चेयरमैन प्रमोद सारस्वत, मनोज मिश्रा, संतोष अग्रवाल, कमल सिंघानिया, राजीव सहाय, अल्तमस आलम, सीए सुमित अग्रवाल, सीए प्रवीण शर्मा, सीए प्रवीण सिन्हा, सीए संजय वाधवा, सीए दीपक पटेल, सीए कुणाल गिलानी, सीए विनय विभाकर, सीए अनिल जैन, सीए युकतेश मित्तल, सीए रवि सामोता, सीए देबाशीष सानिग्रही सहित रांची सीए सोसाइटी के उपस्थित कई सदस्यों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए राज्य के विकास में उनके योगदान को भावपूर्ण शब्दों में स्मरण किया।
