Home

जेसीआई रांची द्वारा साइबर क्राइम पर विशेष ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन


रांची: जेसीआई रांची ने साइबर क्राइम से सुरक्षा और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से अपने कार्यालय में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य प्राध्यापक के रूप में श्री संदीप सेनगुप्ता (इंडियन स्कूल ऑफ एंटी हैकिंग) ने साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराम अग्रवाल (तत्काल पूर्व अध्यक्ष, जेएसी जेसीआई जोन-3) रहे।

कार्यशाला में बताया गया कि आज साइबर क्राइम धोखाधड़ी, डकैती और ठगी के डिजिटल रूप में तेजी से बढ़ रहा है। हर 10 में से 4 लोग किसी न किसी रूप में साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं, जबकि इससे बचाव की जागरूकता अब भी बहुत कम है।

इस प्रशिक्षण के दौरान पासवर्ड मैनेजमेंट, क्रेडिट कार्ड ऑथेंटिकेशन, आधार और बायोमेट्रिक लॉक, डार्क वेब की जानकारी, कॉल स्पूफिंग, ओटीपी प्रोटेक्शन और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का संचालन जेसी प्रवीण अग्रवाल और विवेक मुरारका ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतीक जैन, अभिषेक केडिया, राखी जैन, मनीष रामसिसरिया, मोहित वर्मा, प्रशांत पाटोदिया, आदित्य जालान, तरुण अग्रवाल, रिशव जैन, अनिल अग्रवाल, दीपक पटेल, केतुल पटेल, निशांत मोदी, सौरभ टांटिया, अग्निश मित्रा, अभिनव गर्ग, ऋतिक राज, मयंक चौधरी, सृजन हेतंसरिया, अमन पोद्दार, रवि समोता, उदित तुलस्यान, अभिषेक जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *