Home

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को JSCA स्टेडियम में श्रद्धांजलि


रांची, 4 अगस्त। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन को आज जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जेएससीए के पदाधिकारी, सदस्य, खिलाड़ी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जेएससीए अध्यक्ष श्री अजय नाथ शाहदेव ने कहा, “दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी झारखंड आंदोलन के सूत्रधार और महान जननेता थे। उन्होंने आजीवन झारखंडवासियों के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। इस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की स्थापना में भी उनकी अहम भूमिका रही। 24 अक्टूबर 2008 को गुरुजी ने स्वयं इसकी आधारशिला रखी थी। उनका प्रेरणादायक जीवन, संघर्ष, समर्पण और शिक्षाएं हम सभी को सदैव प्रेरित करती रहेंगी।”

कार्यक्रम में जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय सहाय, वर्तमान समिति सदस्य श्री मिहिर प्रीतेश टोपनो, पूर्व सह सचिव श्री पी.एन. सिंह, श्री सुरेश कुमार, श्री सुरेन्द्र कुमार और श्री पंकज सहाय ने भी दिवंगत दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने विचार साझा किए।

श्रद्धांजलि सभा में जेएससीए के अन्य सदस्य, खिलाड़ीगण, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। सभी ने गुरुजी के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *