Jaypal Singh Munda

जयंती पर जयपाल सिंह मुंडा को दी गयी श्रद्धांजलि

राँची

रांची :  भाजयुमो कला और खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर ने मंगलवार को जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रांची नगर निगम की मेयर डॉ आशा लकड़ा, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो कला और खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी जागरूकता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

आदिवासियों के हितों की मुखर थे जयपाल सिंह मुंडा : मेयर

आशा लकड़ा ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने संविधान सभा के सदस्य के रूप में 1946 को आदिवासियों के हितों की रक्षा में मुखर होकर बोले थे. इसलिए हमें और हम सभी लोगों को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है.

ऑक्सफोर्ड फोर्ड ब्लू का खिताब पाने वाले एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा भारतीय आदिवासियों और झारखंड आंदोलन के एक सर्वोच्च नेता थे. वर्ष 1925 में ऑक्सफोर्ड फोर्ड ब्लू का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे.

ओलंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक पाया

उनकी कप्तानी में 1928 के ओलंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक प्राप्त कर पूरे देश में अपना नाम रोशन किया है. इस दौरान समाजसेवी रवि मुंडा, रजत आनंद, ऋषि राज दुबे, रुहानिका दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *