खेलरांची

राष्ट्रपति ने सरायकेला में काफिला रोका, भीड़ में उतरकर दिखाया अपनापन

Jamshedpur : झारखंड दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरायकेला में जनता के बीच पहुंचकर अपनी सादगी और अपनापन दिखाया। राष्ट्रपति NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रही थीं, तभी रास्ते में बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए मौजूद थे।

जनता की भीड़ और उत्साह देखकर राष्ट्रपति ने अपनी गाड़ी रोक दी और सीधे लोगों के बीच पहुंच गईं। उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और लोगों से आत्मीयता से मिलीं। इस दौरान लोगों ने जोर-जोर से ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति ने खरकाई पुल की ओर जाते हुए भी राहगीरों और स्थानीय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति की यह सादगी और जनसंपर्क का अंदाज लोगों के लिए यादगार बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *