ग्रामीण खिलाड़ियों को विधायक ने बांटी फुटबॉल और जर्सी
खूंटी , 18 अगस्त । खूंटी जिला अंतर्गत फुदी पंचायत के कालामाटी, डुंगरा, सिल्डा और पोडोटोली गांव के खिलाड़ियों के बीच मंगलवार को विधायक रामसूर्या मुंडा ने जर्सी और फुटबॉल का वितरण किया। खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विधायक ने युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि खिलाड़ियों को उचित अवसर और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अमर बाबू, ग्राम प्रधान गांगू पाहन, एडेल सांगा पड़हा के सुरेंद्र सिंह बिनझिया, मीना खलखो सहित क्षेत्र के कई गणमान्य और खिलाड़ी उपस्थित थे।
