Home

कांवरियों से भरा वाहन पलटने से 10 श्रद्धालु घायल

गिरिडीह, 18 अगस्त । जिले के तिसरी थाना इलाके में मंगलवार को देवघर – बाबाधाम से पूजा-अर्चना कर वापस अपने घरों को लौटरहे कांवरियों से भरा पीकअप वैन अनियत्रिंत होकर पलट गया जिसमें सवार चालक सहित 08 कांवरिये गंभीर रूप से घायल हो गये ।

घायलों में महिला श्रद्धालु भी शामिल हैं। बताया गया कि घटना तिसरी थाना इलाके के मछियाटाड पुलिया के निकट हुई । घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची तिसरी थाना पुलिस ने चालक सहित सभी कांवरियों को ग्रामीणों की मदद से वाहन से बाहर निकाल कर तिसरी स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया जहां शुरुआती उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

घायलों के नाम मंटू कुमार ,जितन यादव , प्रतिमा देवी , मीना देवी , सूमन राज , चिंता देवी , मीरादेवी ,चुन्नु कुमार , पियुष कुमार , गौतम कुमार शामिल है। बताया गया कि सभी कांवरिये बिहार के राजगीर और बैशाली के रहने वाले हैं जो बाबा बैद्यनाथ पर जल अर्पण कर मंगलवार को वापस अपने घरों को लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *