Home

खुले दुकान से 12 लाख के रत्न टपाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

Jamshedpur : जुगसलाई चौक बाजार स्थित एक ऑप्टिकल्स एवं स्टोन्स की दुकान से तकरीबन 12 लाख रुपये मूल्य के कीमती रत्नों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले आरोपित की पहचान कर उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक का नाम अरबाज खान है, जो जुगसलाई के पंछी मुहल्ला का रहने वाला है। घटना 29 नवंबर की सुबह 10:30 से 10:50 बजे के बीच हुई, जब दुकान मालिक करण सिंह कुछ देर के लिए शौचालय गए थे। इसी दौरानआरोपित ने मौके का फायदा उठाकर रत्न लेकर चंपत हो गया।

दुकान में लगे कैमरों में आरोपित की हरकत कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। फुटेज देखकर मुखबिरों ने भी उसकी पुष्टि कर दी थी। वहीं, सोशल मीडिया पर चोरी की खबर और तस्वीर वायरल होने के बाद आरोपित के घरवालों को भी घटना की जानकारी हो गई थी।

पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई पूरी कर ली है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में राहत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *