Home

CRPF 26वीं वाहिनी ने निकाली साइकिल रैली, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 26वीं वाहिनी ने रविवार को सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और नागरिकों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइकिल रैली और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अभियान का नेतृत्व वाहिनी के कमांडेंट राजीव रंजन ने किया। उनके निर्देशन में जवानों ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर साइकिल रैली निकालकर लोगों को बताया कि सरकारी संपत्ति देश की महत्वपूर्ण धरोहर है, जिसकी रक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चंद्र बादल, निरीक्षक जीडी अंजु कुमार सिंह, निरीक्षक जीडी अलार डुगडुग सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान शामिल हुए। रैली के माध्यम से स्वच्छता, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय संसाधनों की सुरक्षा जैसे संदेश आम लोगों तक पहुंचाए गए।

इस मौके पर आम लोगों से अपील की गई कि वे स्कूल, अस्पताल, सरकारी इमारतें, सड़कें और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को सुरक्षित रखने में सहयोग दें। किरीबुरु क्षेत्र के निवासियों ने सीआरपीएफ की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ युवाओं में भी सकारात्मक सोच पैदा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *