खेलरांची

IND vs SA: विराट कोहली ने MS धोनी के घर में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, शतकों के मामले में निकले आगे

विराट कोहली ने रांची में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक जमाया है। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद पहली बार मैदान पर उतर रहे थे और पहले ही मैच में दमदार पारी खेली है। उन्होंने ये शतक एमएस धोनी के घर में बनाया है और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

ये कोहली का वनडे में 52वां शतक है। वह एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन से आगे निकल गए हैं। सचिन ने टेस्ट में 51 शतक जमाए हैं वहीं कोहली उनसे एक कदम आगे निकल गए हैं। विराट ने 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 

वनडे में पहले ही निकले आगे

वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट ने सचिन को साल 2023 वर्ल्ड कप में ही पीछे कर दिया था। मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली ने अपना 50वां वनडे शतक जमाया था। अब कोहली ने ओवरऑल एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन को पीछे किया है। सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे में भी कोहली ने शानदार पारी खेली थी, लेकिन शतक नहीं बना पाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *