Home

साहिबगंज अवैध खनन मामला : ED ने दर्जन भर लोगों को भेजा समन

Sahibganj : अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ED ने लगभग दर्जन भर लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इनमें स्थानीय व्यवसायी, ठेकेदार और खनन कार्य से जुड़े अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

एजेंसी इन सभी से अवैध खनन से जुड़े लेन-देन, जमीन के कागजात और वित्तीय गतिविधियों को लेकर जानकारी जुटाएगी। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद ED कुछ और छापेमारियों या जब्ती की कार्रवाई भी कर सकती है।

अवैध खनन का मुद्दा पिछले काफी समय से चर्चा में है और ईडी लगातार इसके तार जोड़ने में लगी है। जिले में इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *