खेल

4th SKAJ झारखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ, पहले दिन जूनियर, अंडर-21 व सीनियर वर्ग की स्पर्धाएँ संपन्न

रांची। 4th SKAJ झारखंड स्टेट ओपन कराटे एवं अंडर-21 एवं सीनियर कराटे चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ आज खेल गाँव स्थित ताना भगत इंडोर स्टेडियम, रांची में भव्य रूप से हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार, उप निदेशक, खेल विभाग, झारखंड सरकार ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड (SKAJ) के अध्यक्ष हंसी मानस सिन्हा ने बुके भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

उद्घाटन समारोह का मंच संचालन संघ के सचिव सेंसाई हेजज असदक ने किया। कार्यक्रम में SKAJ के उपाध्यक्ष हंसी रंजीत केशरी, कोषाध्यक्ष सेंसाई उदय कुमार एवं शिहान रंजीत मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर, अंडर-21 एवं सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की स्पर्धाएँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक, दमखम और आत्मविश्वास के साथ मुकाबले किए, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

पहले दिन के गोल्ड मेडल विजेताओं में प्रियंका कुमारी, अमर उरांव, कृष्णा भगत, चंदन प्रकाश उपाध्याय, मनीष राज, प्रियंशु कुमारी, अमृत मुंडा, स्वप्न कुमार महतो, निशा चंद्र हेमरोम, संध्या कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, प्रिंस कुमार ठाकुर, सौरव रवानी, मलिका भट्टाचार्य, संदीप कुमार पासवान एवं कृष्णा भगत शामिल हैं। सिल्वर मेडल वैष्णवी सिन्हा, विवेक विश्वकर्मा, राज मुंडा, प्रमोद यादव, दीपक कुमार दास, संध्या कुमारी, सौरभ भारती, भूपेन्द्र सिंह, प्रियंशु कुमारी, आकांक्षा तिर्की, प्रिया केशरी, मांशी केशरी, श्रीजल डभरकर एवं प्रमोद यादव ने जीते। वहीं ब्रॉन्ज मेडल बुशरा गुलज़ार, अनिकेत कुमार, चंचल नायक, अंशु मिश्रा, रिचा भारती, शिवानी कुमारी, अर्चना बैक, श्रेया कुमारी, मन कुमार, सोनाली बेसरा, शुभ्रा वर्मा, करिश्मा कुमारी, अंकिता राज, दिया हलदार, आयुष कुमार रजक एवं अनीश यादव को मिले।

अंडर-21 एवं सीनियर वर्ग के गोल्ड मेडल विजेता आगामी दिनों में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेकर झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कल सब-जूनियर एवं कैडेट वर्ग की स्पर्धाएँ आयोजित की जाएँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *