रांची

मुकेश काबरा के निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने दी बधाई

रांची: श्री माहेश्वरी सभा, रांची के अध्यक्ष पद पर मुकेश काबरा के निर्विरोध निर्वाचित होने पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। ट्रस्ट ने उनके सफल नेतृत्व में संस्था के सामाजिक और जनसेवा कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई है।

समाजहित में नई कार्यकारिणी से बड़ी अपेक्षाएं

ट्रस्ट के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश काबरा तथा नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाजहित, जनसेवा और संगठन के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि श्री माहेश्वरी सभा हमेशा से सामाजिक, धार्मिक और सेवा कार्यों में अग्रणी रही है तथा नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में संस्था जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी।

ट्रस्ट सदस्यों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल सहित राजेंद्र अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, विशाल जालान, विष्णु सोनी और सुनील पोद्दार समेत अनेक सदस्यों ने मुकेश काबरा एवं उनकी पूरी टीम को सफल और जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *