देवशयनी एकादशी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में संजय सर्राफ ने की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
रांची: देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड सहित पूरे देश के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
देवशयनी एकादशी का बताया महत्व
संजय सर्राफ ने कहा कि देवशयनी एकादशी सनातन धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में प्रवेश करते हैं और चातुर्मास का शुभारंभ होता है। उन्होंने कहा कि यह अवधि आध्यात्मिक साधना, सेवा, संयम और धर्माचरण के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है।
धर्म, सेवा और प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प
उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, सेवा, सदाचार और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही बाबा बैद्यनाथ से प्रदेश में सुख-शांति, सामाजिक सद्भाव, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।
ये लोग रहे उपस्थित
पूजा-अर्चना के दौरान अनूप दास, कौशिक कुमार और सिती कुमारी सहित अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। सभी ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।
