रांची

9 अगस्त को भक्ति और उल्लास से सजेगा सावन सिंधारा उत्सव, जीण माता प्रचार समिति ने जारी किया पोस्टर

रांची: श्री जीण माता प्रचार समिति, रांची की ओर से सावन माह के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य सावन सिंधारा उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में 9 अगस्त 2026 को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित होने वाले उत्सव का पोस्टर सोमवार को विधिवत विमोचित किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होने की अपील की।

भजनों से गूंजेगा मारवाड़ी भवन

समिति के अनुसार, इस वर्ष के सिंधारा उत्सव में गुजरात की सुप्रसिद्ध भजन गायिका दीदी आशा वैष्णव और पुरुलिया की प्रसिद्ध भजन गायिका दीदी शीतल कटारुका अपनी मधुर भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगी। आयोजन स्थल को आकर्षक धार्मिक सजावट से सजाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को सावन की आध्यात्मिक अनुभूति का विशेष अनुभव मिल सके।

चौषठ योगिनी की दिव्य झांकी होगी आकर्षण का केंद्र

समिति ने बताया कि इस बार मां श्री जीण भवानी के सिंधारा उत्सव को विशेष और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उत्सव के दौरान मां की चौषठ योगिनी का दिव्य एवं मनोहारी स्वरूप प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी।

तैयारियां तेज, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उत्सव में शामिल होने की संभावना है।

पोस्टर विमोचन में ये रहे मौजूद

पोस्टर विमोचन एवं बैठक में समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालड़ीवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सह सचिव प्रदीप शर्मा, संदीप विजयवर्गीय, संदीप शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, पवन अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुनीता मित्तल, कविता सोमानी, शीतल अग्रवाल, नेहा सिंघानिया सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित उत्सव में भाग लेकर मां जीण भवानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *