खेलरांची

रांची में 9 नवम्बर को सीनियर महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल

बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोराबादी में होगा आयोजन; विजेता खिलाड़ी पलामू में करेंगे जिला का प्रतिनिधित्व

रांची, 7 नवम्बर:
रांची जिला कुश्ती संघ की ओर से रांची जिला सीनियर महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल2025 का आयोजन 09 नवम्बर 2025 (रविवार) को बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोराबादी, रांची में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 08:00 बजे से होगा।

यह चयन ट्रायल आगामी 26वीं झारखंड राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता2025 के लिए जिला टीम के चयन हेतु आयोजित किया जा रहा है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 14 से 16 नवम्बर 2025 तक हरिहरगंज, पलामू में आयोजित होगी।

रांची जिले के इच्छुक पहलवानों से अपील की गई है कि वे चयन ट्रायल में भाग लेने हेतु अपने साथ आवश्यक दस्तावेज़ों की मूल एवं छाया प्रति लेकर आएं। इनमें पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र, पिछले क्लास का मार्कशीट, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।

⚖️ प्रतियोगिता के भार वर्ग इस प्रकार हैं —

पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग:

57 किग्रा, 61 किग्रा, 65 किग्रा, 70 किग्रा, 74 किग्रा, 79 किग्रा, 86 किग्रा, 92 किग्रा, 97 किग्रा और 125 किग्रा।

पुरुष ग्रीको रोमन वर्ग:

55 किग्रा, 60 किग्रा, 63 किग्रा, 67 किग्रा, 72 किग्रा, 77 किग्रा, 82 किग्रा, 87 किग्रा, 97 किग्रा और 130 किग्रा।

महिला फ्रीस्टाइल वर्ग:

50 किग्रा, 53 किग्रा, 55 किग्रा, 57 किग्रा, 59 किग्रा, 62 किग्रा, 65 किग्रा, 68 किग्रा, 72 किग्रा और 76 किग्रा।

विजेता पहलवानों को रांची जिला की ओर से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं पंजीकरण के लिए इच्छुक खिलाड़ी राजीव रंजन (भीम) से मोबाइल नंबर 7352062572 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *