खेलरांची

15 नवंबर से होगी झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप, आयोजन समिति गठित

बिशप स्कूल, रांची में होगा दूसरा सिकोकई झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन

रांची, 7 नवम्बर:
सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड और इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 15 नवंबर से रांची के बिशप स्कूल में दूसरी सिकोकई झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने की।

बैठक में प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें
निदेशक
– रेंशी सुनील किस्पोट्टा,
अध्यक्ष – अनिल किस्पोट्टा,
उपाध्यक्ष – मोहिनी रितिका टोप्पो,
सचिव – राकेश तिर्की और उमाशंकर महतो,
संयुक्त सचिव – रवि कुमार सिंह व स्वस्तिका तरफदार,
सदस्य – सुदेश कुमार महतो, दीपा बिनीता लिंडा, एनी कोनगाड़ी, रितिका तिग्गा, आरती टोप्पो, दीपशिखा तिग्गा, प्रतिभा तिग्गा और आयुष सांगा को बनाया गया।

इस अवसर पर रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि आयोजन समिति का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना और प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करना है। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में झारखंड सहित कई राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *