पूर्वी सिहंभूमि

संध्या सिंह ने मानगो मेयर पद के लिए दाखिल किया नामांकन, चुनावी रण तेज

Jamshdpur : मानगो नगर निगम के आगामी चुनाव के लिए भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने आज अपने नामांकन दाखिल किया । इस मौके पर जमशेदपुर पश्चिम की विधायक सरयू राय और पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

संध्या ने साकची आमबागान मैदान से ढोल-नगाड़ों की गड़गड़ाहट के बीच नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया और समर्थन का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं की इस भव्य रैली ने मानगो नगर निगम चुनाव में राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा दिया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अब चुनावी मुकाबला और रोचक होने वाला है, क्योंकि सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीतियों के साथ मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *