रांची

रांची नगर निगम चुनाव: भाजपा उम्मीदवार रौशनी खलखो ने नामांकन दाखिल किया

नामांकन

Ranchi : रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार रौशनी खलखो ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन से पूर्व उन्होंने शहर में भव्य रैली निकाली, जिसमें हजारों समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान पूरे इलाके में चुनावी माहौल देखने को मिला। रैली में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिन्होंने रौशनी खलखो का उत्साह बढ़ाया और उन्हें समर्थन दिया। समर्थकों ने नारेबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी प्रत्याशी के प्रति जोश और विश्वास जताया।

रौशनी खलखो इससे पहले पार्षद रह चुकी हैं और नगर निगम के कामकाज का अनुभव रखती हैं। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य शहर के विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देना रहेगा। बता दें कि रांची नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 23 फरवरी को होना है, जबकि मतगणना 27 फरवरी को कराई जाएगी। जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *