Homeखेलरांची

रणजी ट्रॉफी: झारखंड का विराट प्रदर्शन, पहली पारी 561 पर घोषित

लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में झारखंड ने दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 561 रन बनाकर घोषित कर दी।

झारखंड की ओर से सभी बल्लेबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया। शरणदीप सिंह ने शानदार 139 रन की पारी खेली, जबकि कुमार कुशाग्र ने 102 रन बनाए। शिखर मोहन ने 78 रन और आर्यमन सेन ने 75 रनों का योगदान दिया। कप्तान विराट सिंह ने 50 रन बनाए। वहीं रॉबिन मिंज 62 रन बनाकर नाबाद रहे और अनुकूल रॉय ने 43 रन जोड़े।

उत्तर प्रदेश की ओर से कुणाल और शिवम शर्मा को दो-दो विकेट प्राप्त हुए।

जवाब में पहली पारी खेलने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 32 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। अभिषेक गोस्वामी 14 रन और शिवम शर्मा 8 रन बनाकर नाबाद हैं।

झारखंड की गेंदबाजी में जतिन पांडे ने दो विकेट झटके, जबकि साहिल राज को एक सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *