देश

वैश्विक मंच पर झारखंड की संभावनाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रेखांकित

लंदन। झारखंड में निवेश और विकास की संभावनाओं पर आयोजित वैश्विक संवाद में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने सक्रिय सहभागिता की। यूनाइटेड किंगडम स्थित भारत के उच्चायोग में भारत के उच्चायुक्त श्री विक्रम दोराईस्वामी द्वारा आयोजित आधिकारिक स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री ने शिरकत की और कई देशों के प्रतिनिधियों, नीति-निर्माताओं व विशेषज्ञों से संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान चर्चा का केंद्र भारत के समग्र विकास में झारखंड के योगदान को रेखांकित करना रहा। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने राज्य की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक संभावनाओं, प्राकृतिक संसाधनों और मानव संसाधन की क्षमताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा, युवा शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बल पर झारखंड देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

संवाद के दौरान यूनाइटेड किंगडम के साथ विरासत संरक्षण और सांस्कृतिक साझेदारी की संभावनाओं पर विशेष चर्चा हुई। इसके अलावा उच्च शिक्षा, कौशल विकास, खेल, महत्वपूर्ण खनिजों और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में संभावित सहयोग को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग से झारखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर नए अवसर प्राप्त होंगे। यह संवाद यूके–भारत रणनीतिक साझेदारी के व्यापक ढांचे और दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद द्विपक्षीय सहयोग के अनुरूप रहा।

कार्यक्रम को झारखंड के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेश, शिक्षा और तकनीकी सहयोग के नए द्वार खोलने की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *