रणजी ट्रॉफी : झारखंड ने पहले दिन नागालैंड के खिलाफ बनाए 91/2
शिखर मोहन 42* और कप्तान विराट सिंह 16* रन बनाकर क्रीज पर डटे
रांची : जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में झारखंड टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 91 रन बना लिए। झारखंड की ओर से शिखर मोहन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 रन पर नाबाद हैं, जबकि कप्तान विराट सिंह 16 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर शरणदीप सिंह 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नागालैंड की ओर से जोनाथन रोंगेसेन और सौरभ कुमार ने एक-एक विकेट झटके। खराब मौसम के कारण मैच विलंब से शुरू हुआ और दिन का खेल सिर्फ 31 ओवर ही संभव हो सका।
