खेलरांची

रांची में कल से शुरू होगी 8वीं झारखंड राज्य सब जूनियर सेपक टकरा चैंपियनशिप


विभिन्न जिलों के बालक-बालिका खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

रांची : 8वीं झारखंड राज्य सब जूनियर सेपक टकरा चैंपियनशिप का आयोजन रांची में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता कचहरी चौक स्थित सेपक टकरा ग्राउंड में कल से शुरू होगी।

सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन श्री सुनील सूर्यात ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य के विभिन्न जिलों से बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी आगामी 28वीं नेशनल सब जूनियर सेपक टकरा चैंपियनशिप, जो रांची में ही आयोजित की जा रही है, में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *