खेल

5वीं राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में रांची के खिलाड़ियों का जलवा, जीते 10 गोल्ड मेडल

रांची, 17 मई : धनबाद में 16 मई को आयोजित 5वीं झारखंड स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में रांची जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे राज्य में गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में रांची के पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों — , , , और — ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो-दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता से उनके अभिभावकों, कोच और पूरे रांची जिले में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास ने यह साबित कर दिया कि रांची के खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।

कोच ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी झारखंड और रांची का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *