भोपाल में विश्वस्तरीय हॉकी सुविधाओं का निरीक्षण, अधिकारियों ने की सराहना
भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विकसित विश्वस्तरीय हॉकी सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए खेल जगत के कई वरिष्ठ अधिकारी भोपाल पहुंचे। निरीक्षण दल में श्री अंशुमान यादव, IPS — निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण, मध्य प्रदेश सरकार; श्री भोला नाथ सिंह — महासचिव, हॉकी इंडिया; श्री सेकर जे. मनोहरन — कोषाध्यक्ष, हॉकी इंडिया; कमांडर आर.के. श्रीवास्तव — महानिदेशक, हॉकी इंडिया; तथा श्री लोक बहादुर — महासचिव, हॉकी मध्य प्रदेश शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हॉकी के लिए तैयार किए गए आधुनिक बुनियादी ढाँचे और सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि भोपाल में विकसित यह विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर भारतीय हॉकी के विकास के लिए बेहद उत्साहवर्धक है और इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएँ मिलेंगी।
