रांची : JSSC ने जेल वार्डर भर्ती का विज्ञापन किया जारी, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य की जेलों में वार्डर पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 9 जनवरी 2026 से होगी, जबकि इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 8 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है, हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को कई चरणों से गुजरना होगा। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट), एफिशिएंसी टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों को पे-मैट्रिक्स लेवल के अनुसार 19,900 से 63,200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा तथा आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा।
जेल वार्डर की यह भर्ती राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।
