Home

रांची: गोंदा पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधी किए गिरफ्तार, शहर में बड़ी वारदात की थी प्लानिंग


SSP चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

रांची, 08 अगस्त: राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र की पुलिस ने समय रहते एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल करते हुए दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा और एक भुजाली बरामद की गई है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान सौरभ तिर्की (निवासी – सुकुरहुट्टू, कांके) और रितेश पांडेय (निवासी – सेमर टोली) के रूप में हुई है। दोनों अर्बन हाट के एक अर्धनिर्मित मकान में अपराध की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया।

DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कांके थाना क्षेत्र के अर्बन हाट में दो युवक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं और उनके पास हथियार भी हैं।

सूचना मिलते ही सदर डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए अर्बन हाट स्थित अर्धनिर्मित भवन में छापा मारा। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और एक धारदार भुजाली बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे शहर में आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड और किसी गिरोह से संबंध की भी जांच कर रही है।

पुलिस की इस तत्परता से रांची में एक बड़ी वारदात होने से टल गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *