Home

राज्यपाल ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत शिबू सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

रामगढ़, 08 अगस्त : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार को नेमरा पहुंचे और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास में शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की।

राज्यपाल ने दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस कठिन समय में वे स्वयं और समस्त राज्य शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।

इस दौरान राज्यपाल ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सामाजिक योगदान और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए उनके प्रयासों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *