झारखंड U-23 सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए रांची जिला टीम घोषित
रांची, 06 जून 2026। 07 एवं 08 जून 2026 को बोकारो में आयोजित होने वाली झारखंड अंडर-23 सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए रांची जिला कुश्ती टीम की घोषणा कर दी गई है। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
रांची जिला कुश्ती टीम के खिलाड़ी इस प्रकार हैं :
- अमन कुमार यादव
- पीयूष राज
- राज कुमार
- आदित्य सिंह
- आयुष यादव
- समरंजय श्याम
- याकि हाफिज
- अक्षत कुमार
- अब्बास अली
- प्रशंसा कुमारी
- पूजा कुमारी
टीम के प्रशिक्षक जुगल साव होंगे, जो खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।
रांची जिला कुश्ती संघ के अनुसार, टीम 07 जून 2026 को प्रातः 7:00 बजे रांची से बोकारो के लिए प्रस्थान करेगी। प्रतियोगिता में जिले के पहलवानों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है।
रांची जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की अपेक्षा व्यक्त की है।
