पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कार और नगद राशि वितरित
सुदेश महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बढ़ाया उत्साह
पुरस्कार वितरण समारोह में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार एवं नगद राशि का वितरण किया। वहीं, झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग, खिलाड़ी, प्रशिक्षक, स्थानीय नागरिक, गांव के मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
