Home

वित्त मंत्री ने एचडीएफसी बैंक के तीसरे बैकऑफिस का किया शुभारंभ

बैंकिंग सेवाओं के विस्तार से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे : राधाकृष्ण किशोर

रांची, 14 सितंबर । वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में एचडीएफसी बैंक के रांची स्थित हरमू के पंचवती टावर में झारखंड के तीसरे बैकऑफिस का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड में एचडीएफसी बैंक के तीसरे बैकऑफिस का उद्घाटन राज्य में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और वित्तीय गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे राज्य के लोगों और व्यवसायों को बेहतर एवं सुगम बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, ऐसे संस्थानों के विस्तार से झारखंड के युवाओं के लिए रोजगार और करियर के नए अवसर भी पैदा होंगे।

बैंक के रीजनल हेड कुमार अभिषेक ने कहा कि नया बैकऑफिस झारखंड में बैंक की परिचालन क्षमता को मजबूत करेगा। इससे ग्राहकों को बेहतर और निर्बाध बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही, युवाओं के लिए रोजगार के सार्थक अवसर भी उपलब्ध होंगे।

मौके पर बिहार, झारखंड एवं ओडिशा के रीजनल हेड कुमार अभिषेक, जोनल हेड नितेश नारायण चौधरी सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *