Home

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची रांची, गवर्नर और सीएम ने किया स्वागत

Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रविवार को रांची आगमन हुआ। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का अभिवादन किया।

स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। एयरपोर्ट पर रक्षा राज्यमंत्री सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *