Home

50वीं गोल्डन जुबली सब जूनियर व जूनियर राष्ट्रीय योग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ


रांची। झारखंड योग एसोसिएशन एवं श्री अरविंदो योग सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में तथा योग फेडरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में आयोजित चार दिवसीय 50वीं गोल्डन जुबली सब जूनियर व जूनियर राष्ट्रीय योग चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ शनिवार को रतनलाल जैन स्मृति भवन, रातू रोड में हुआ।

चैंपियनशिप का उद्घाटन राज्य रक्षा मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ, लाइफ टाइम चेयरमैन अशोक कुमार अग्रवाल, श्रीमती इंदु अग्रवाल, प्रवीर कर्मकार एवं योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव अभिनव जोशी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलेनाथ सिंह एवं आर.के. श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलेनाथ सिंह ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन अपने आप में एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने प्रतियोगिता की सफलता के लिए हॉकी इंडिया की ओर से हरसंभव सहयोग देने की घोषणा की।

उद्घाटन समारोह के दौरान योग चैंपियनशिप के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 50 किलो का केक अतिथियों द्वारा काटा गया। कार्यक्रम में गुरु शरण प्रसाद, डॉ. यदुनाथ पांडे, शिवेंद्र दुबे, मानस सिन्हा सहित श्री अरविंदो योग सोसाइटी के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे।

झारखंड योग संघ के अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल एवं कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद ने आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव आदित्य कुमार सिंह एवं संजय कुमार झा ने किया।

प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों से 900 से अधिक खिलाड़ी तथा 200 से अधिक तकनीकी अधिकारी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान झारखंड योग संघ के संरक्षक एस.एन. भट्ट, अमरेंद्र कुमार विकल, गणेश कुमार, सुशांत भट्ट, सुशीत बनर्जी, रजनी बक्शी, डॉ. रूपम कुमारी, अनु झा, वैशाली कर्मकार, सपन साह, पप्पू शुक्ला, प्रदीप कुमार डे सहित झारखंड योग संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *