Home

आज से रेल यात्रा महंगी, किन यात्राओं में कितना बढ़ा किराया… जानें

रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज का दिन अहम है। शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 से भारतीय रेलवे ने ट्रेन किराए में बढ़ोतरी लागू कर दी है। रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, साधारण श्रेणी में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और मेल/एक्सप्रेस व एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है। हालांकि, यात्रियों को पहले 215 किलोमीटर तक की यात्रा में राहत दी गई है। इस दूरी तक किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेल मंत्रालय ने बताया कि यह फैसला यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और रेलवे संचालन को सुचारु बनाने के लिए लिया गया है।

आज से बुक किए टिकट पर ही लागू होगा नियम

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि नया किराया केवल 26 दिसंबर से बुक होने वाले टिकटों पर लागू होगा। इससे पहले बुक किए गए टिकटों पर यात्रियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

इन यात्राओं में कितना बढ़ा किराया

रेलवे के अनुसार, 216 से 750 किलोमीटर की यात्रा पर 5 रुपये, 751 से 1250 किलोमीटर पर 10 रुपये, 1251 से 1750 किलोमीटर पर 15 रुपये और 1751 से 2250 किलोमीटर की यात्रा पर 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, स्लीपर क्लास साधारण और प्रथम श्रेणी के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है।

इन सेवाओं पर नहीं पड़ा असर

भारतीय रेलवे ने साफ किया है कि उपनगरीय ट्रेन सेवाओं, सीजन टिकटों और सेकंड क्लास साधारण में 215 किलोमीटर तक की यात्रा के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *