रामगढ

बकरीद को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, उपद्रवियों पर रहेगी नजर

रामगढ़, 24 मई । रामगढ़ जिले में 28 मई को बकरीद का त्यौहार मनाया जाने वाला है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर चुकी है। रविवार को पुलिस लाइन में उपद्रवियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी का मॉक ड्रिल किया गया। सार्जेंट मेजर मंटू यादव, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे की मौजूदगी में उपद्रव का दृश्य दिखाया गया। पुलिस ने कैसे उपद्रवियों को काबू में किया, इस पर भी पूरा एक्शन हुआ। किस तरह भीड़ में शामिल लोगों को समझाना है। नहीं मानने पर वाटर कैनन से भीड़ को तितर-बितर किया जाना है।

अगर इसके बावजूद भीड़ शांत नहीं होती है तो आंसू गैस के गोले और फिर लाठी चार्ज जैसी स्थिति कैसे हैंडल किया जाए, इस पर पूरी ट्रेनिंग दी गई। मॉक ड्रिल के माध्यम से रामगढ़ जिले में शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का संदेश दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि विधि व्यवस्था बिगाड़ने वाले और शांति भंग करने वालों पर पूरी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *