गिरिडीह

गिरिडीह से 50 लाख रुपये के चांदी के साथ दाे तस्कर गिरफ्तार

गिरिडीह, 24 मई । नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 50 लाख रुपये की चांदी के साथ दो संदिग्ध लोगों को दबोचा है। रविवार तड़के सुबह इस छापेमारी के दौरान 50 लाख रुपये मूल्य के 19 किलो चांदी बरामद किया गया है।

इस दौरान दोनों संदिग्धों को एक बोलेरो गाड़ी के साथ दबोचा गया। हिरासत में लिए गये दोनों आरोपितो से नगर थाना पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। इसमें एक संदिग्ध खुद को महाराष्ट्र और दूसरा हजारीबाग का बताया जा रहा है। दोनों 19 किलो चांदी के चार सिल्ली को गिरिडीह में ही किसी जेवर कारोबारी को उनके डिमांड के अनुसार आपूर्ति करने आए थे। हालांकि दोनों संदिग्धों ने दावा किया है कि उनके पास पूरे कागजात है। लेकिन पुलिस की माने तो दोनों को लेकर कई तरह की बाते सामने आ रही है।नगर थाना प्रभारी रतन कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। दाेनाें से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *