Kik Boxing

किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रांची जिला संघ के खिलाड़ी दूसरे स्थान पर, एस.जी.एफ़.आई स्कूल गेम्स के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन

खेल राँची

रांची : प्रथम झारखंड स्टेट इंटर स्कूल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रांची जिला के 14 खिलाड़ियों को 18 पदक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. संघ के खिलाड़ियों में 11 खिलाड़ियों का चयन एस.जी.एफ़.आई स्कूल गेम्स के लिए हुआ है. स्टेट इंटर स्कूल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 7 – 8 जनवरी को हज़ारीबाग़ जिला में हुआ था.

मेडल प्राप्त खिलाड़ियों के नाम

शेखर झा 2 स्वर्ण पदक, ओमैर अरफ़ात 2 स्वर्ण पदक, कंचन कुमारी सिंह 1 स्वर्ण पदक, समीर 1 स्वर्ण पदक, आशी श्रीवास्तव 1 स्वर्ण पदक, दक्ष सुनारिया 1 स्वर्ण पदक, पोट्टापिंजरा अनुराग 1 स्वर्ण पदक व 1 रजत पदक, नित्य आनंद 1 स्वर्ण पदक, शाद कौशर 1 स्वर्ण पदक व 1 रजत पदक,  उत्कर्ष श्रीवास्तव 1 कांस्य पदक, आरुष कुमार सिंह 1 कांस्य पदक, फरहान इरशाद 1 कांस्य पदक, हिमांशु चौधरी 1 कांस्य पदक, अदीबा फलक 1 कांस्य पदक.

खिलाड़ी पिछले कई महीनों से इबरार कुरैशी से ले रहे प्रशिक्षण

सभी चयनित खिलाड़ी पंजाब के पटियाला में आयोजित SGFI गेम में भाग लेंगे. इन खिलाड़ियों के साथ ऑफिशियल के रूप में रांची के सोनू कुमार साहू, आरती कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अंजलि सोनी कुजूर, ओवैस अरफ़ात, खुशबू कुमारी व काजल कुमारी मौजूद थी.

इन्होंने दी बधाई

झारखंड अमेच्योर स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष व रांची जिला के सचिव मोहम्मद इबरार कुरैशी, रांची जिला के चेयरमैन मोहम्मद अकबर इमाम, अध्यक्ष मोहम्मद इरफ़ान अंसारी, उपाध्यक्ष यासिर अराफ़ात, जॉइंट सेक्रेटरी रेहान आलम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *