खेलरांची

एक दिवसीय ‘खेलो इंडिया सिटी लीग (हॉकी) – बालिका’ 23 नवंबर को रांची में


रांची : मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में 23 नवंबर 2025 को एक दिवसीय ‘खेलो इंडिया सिटी लीग (हॉकी) – बालिका’ का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 09 बजे से होगी। इस दौरान झारखंड की जूनियर बालिका वर्ग की 6 टीमों के बीच तीन रोमांचक मुकाबले खेले जायेंगे।

खेलकूद एवं युवा मामले मंत्रालय, भारत सरकार, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई), हॉकी इंडिया तथा हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन बालिका हॉकी प्रतिभाओं के प्रदर्शन का बड़ा मंच साबित होगा।

आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट का उद्देश्य जिलों में उभर रही बालिका खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें।

स्टेडियम प्रबंधन ने बताया कि पूरे दिन दर्शक रोमांचक मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे। टूर्नामेंट में शामिल छह टीमें अपने-अपने ग्रुप मैच खेलकर विजेता बनने की कोशिश करेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *