खेलरांची

24 नवंबर को गढ़वा में होगा बालिका अस्मिता लीग एथलेटिक्स का आयोजन


गढ़वा : खेल एवं युवा मामले मंत्रालय, भारत सरकार (साई), भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली तथा झारखंड एथलेटिक्स संघ के अधीनस्थ संबद्ध गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में बालिका अस्मिता लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 24 नवंबर को सुबह 09:00 बजे से रामा साहू स्टेडियम, गढ़वा में किया जायेगा।

यह आयोजन देश के 300 जिलों में चल रही बालिका टैलेंट खोज पहल का हिस्सा है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को साई द्वारा प्रदत्त मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे।

आयोजकों के अनुसार किसी भी संस्था, क्लब, सरकारी या गैर सरकारी विद्यालय की बालिका खिलाड़ी इसमें भाग ले सकती हैं। इस लीग का मुख्य उद्देश्य बालिका खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का है।


प्रतियोगिता की आयु वर्ग

बालिका अंडर-14 (जन्म अवधि : 21.12.2011 से 20.12.2013)
बालिका अंडर-16 (जन्म अवधि : 21.12.2009 से 20.12.2011)


स्पर्धाएँ

अंडर-14 बालिका

1. ट्रायथलन ग्रुप A

  • 60 मीटर
  • लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच)
  • ऊँची कूद (सीजर)

2. ट्रायथलन ग्रुप B

  • 60 मीटर
  • लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच)
  • बैक थ्रो (1 किलो शॉटपुट)

3. ट्रायथलन ग्रुप C

  • 60 मीटर
  • लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच)
  • 600 मीटर

4. किड्स जेवलिन

  • 5 मीटर रनवे

अंडर-16 बालिका

  1. 60 मीटर
  2. 600 मीटर
  3. ऊँची कूद (सीजर)
  4. लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच)
  5. शॉटपुट (स्टैंडिंग, 3 केजी)
  6. डिस्कस थ्रो (1 केजी)
  7. जेवलिन थ्रो (10 मीटर एप्रोच, 500 ग्राम)

गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता बालिका खिलाड़ियों की खोज और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *