खेलरांची

रांची जिला के पदक विजेता तीरंदाजों ने खेल निदेशक से मुलाकात की


Ranchi : 16वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले रांची जिला के पदक विजेता तीरंदाजों ने आज खेल निदेशक से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया। रांची जिला की ओर से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों ने कुल 4 स्वर्ण, 10 रजत और 8 कांस्य पदक अपने नाम किए।

इन पदकों में आवासीय बालक-बालिका तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र तथा डे बोर्डिंग केंद्र जोना के खिलाड़ियों का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। इसी प्रतियोगिता में सलोनी उरांव ने सब-जूनियर कंपाउंड वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब जीता।

खेल निदेशक ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि रांची जिला के तीरंदाज लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कठोर प्रशिक्षण तथा समर्पण की सराहना की।


सब-जूनियर नेशनल के लिए खिलाड़ियों का चयन

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से आगामी सब-जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए चयन भी किया गया। रांची जिले से चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है—

  • सिल्ली केंद्र (कंपाउंड डिविजन)
  • सोनाली उरांव
  • पीयूष पांडेय
  • रिकर्व डिविजन
  • अश्विन साहू
  • डे बोर्डिंग केंद्र जोना
  • बेबी कुमारी

इन सभी खिलाड़ियों का चयन अरुणाचल प्रदेश में होने वाली सब-जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए किया गया है। रांची जिला तीरंदाजी संघ और खेल निदेशक ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *