पूर्वी सिहंभूमि

NDA की डबल इंजन सरकार बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी: रघुवर दास

पूर्वी सिंहभूम, 20 नवंबर । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं देते हुए दोनों उपमुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित सभी नवनियुक्त मंत्रियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि एनडीए की यह नई सरकार बिहार में स्थिरता, विकास और सुशासन का एक नया अध्याय लिखने जा रही है।

रघुवर दास ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन सरकार बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार तेज रफ्तार प्रगति, आधुनिक बुनियादी ढांचे के विस्तार और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाएगी। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में बिहार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश की विकास यात्रा को गति देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *