पलामू

पलामू में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई, बड़ा बाबू घूस लेते गिरफ्तार

Palamu : पलामू जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रमंडलीय एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। चैनपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित अंचल के बड़ा बाबू विनोद कुमार को 5500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

एसीबी की टीम ने बताया कि बड़ा बाबू वादी से नकल निकालने के एवज में पैसे ले रहा था। भ्रष्टाचार में पकड़े जाने के बाद एसीबी ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और आगे की जांच में जुट गई है।

पलामू एसीबी की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *