रांची : कांग्रेस नेता और पूर्व विधान पार्षद सिल्विया बागे का पार्थिव शरीर रविवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लाया गया. यहां प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, प्रदेश महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो और प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ अर्पित किया. उनके सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया.
कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति : बंधु तिर्की
मौके पर तिर्की ने कहा कि पूर्व विधान पार्षद सिल्विया बागे का निधन न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए बल्कि राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है. दुःख के इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है.
पुत्र संजीव बागे ने अपनी मां का मिट्टी दी
सिल्विया बागे सिरम टोली जीईएल चर्च में उनको अंतिम विदाई दी गयी. फादर उत्तम मिंज ने दफन कार्य का अनुष्ठान कराया. पुत्र संजीव बागे ने मां का मिट्टी दी. इससे पूर्व शनिवार को सिल्विया बागे (98) का निधन हो गया था. बागे बिहार में 1986 से 1988 तक दो बार विधान पार्षद रही थी.